Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 06 अगस्त। कस्बे के गुप्ता हॉस्पिटल में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस शिविर में कुल 170 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया और अपनी विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कराई। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन के बीच आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पीयूष तनेजा (MBBS, MD (Medicine) ने स्वास्थ्य जांच के आधार पर लोगों को निशुल्क परामर्श दिया बेहतर जीवन शैली के लिए जरूरी सुझाव और आवश्यक दवाएं समय से लेने की सलाह दी। शिविर के दौरान मरीजों के लिये स्वास्थ्य जाँचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहीं। मरीजों ने ब्लड प्रेशर, वजन, डायबिटीज, ईसीजी, फेफड़ों की जाँच (PFT), आँखों की जाँच आदि का लाभ उठाया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी गई इस स्वास्थ्य सेवा से स्थानीय नागरिकों ने काफी राहत महसूस की और शिविर का पूरा लाभ उठाया। शिविर में गुड्डू, दीपक कुमार आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page