हाथरस 06 अगस्त । आबकारी विभाग की टीम ने कुरसंडा, नगला सिस्ता, बेदई बंबा, बारोस सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आबकारी टीम ने दुकानों पर उपलब्ध शराब के स्टॉक का मिलान किया और बिक्री एवं अभिलेखों की जांच की। टीम ने अनुज्ञापियों को पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आबकारी विभाग की टीम ने हाथरस-आगरा बॉर्डर स्थित बारोस टोल पर वाहनों की सघन तलाशी भी ली। टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच करते हुए अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी पर नजर रखी। कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक सिकंदराराऊ, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-3 अलीगढ़ प्रभार सहित आबकारी विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
अस्पताल जाने के लिए घर से निकला 16 वर्षीय किशोर लापता, मोबाइल भी मिला बंद
September 24, 2026
स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा लापता, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी
September 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्टों ने लिया
September 25, 2026
अस्पताल जाने के लिए घर से निकला
September 24, 2026
स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा लापता, पिता
September 24, 2026
बाइक और दो लाख रुपये की मांग,
September 24, 2026
अस्पताल जाने के लिए घर से निकला
September 24, 2026
घर में घुसकर फाटक तोड़ा, नाबालिग बच्चियों
September 24, 2026
दहेज में कार की मांग को लेकर
September 24, 2026
Weather
Hathras
7:44 pm,
Sep 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




