Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 सितम्बर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर बागला जिला चिकित्सालय के सभागार में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चीफ फार्मासिस्ट अनिल कुमार ने की। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत फार्मासिस्टों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। चिकित्सक द्वारा निर्धारित औषधियों को सुरक्षित एवं उचित रूप से उपलब्ध कराने, दवाओं के सही उपयोग की जानकारी देने, औषधियों के भंडारण एवं गुणवत्ता बनाए रखने तथा मरीजों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में भी फार्मासिस्ट निरंतर योगदान दे रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं के बीच फार्मासिस्टों की जिम्मेदारी केवल औषधि वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा, औषधियों के विवेकपूर्ण उपयोग और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर उपस्थित फार्मासिस्टों ने देश और समाज के कल्याण के लिए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अंशुमन गोयल, शची सिंह, अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार, सचिन उपाध्याय, सुरेंद्र पाल सिंह, मुनेश कुमार, कौशल सारस्वत, विक्रम सिंह, विमल वशिष्ठ, गोविंद शर्मा, अम्बरिश सिंह सेंगर, यशवीर सिंह, उदयपाल सिंह, चंद्र शेखर, ललित मोहन, सचिन देव, यश स्वेता सहित जनपद के अनेक फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं जनोपयोगी बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page