सादाबाद 05 अगस्त। मथुरा-बरेली हाईवे पर हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल एक और किसान की मौत हो गई। फरीदाबाद के निजी अस्पताल में मंगलवार देर रात उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ा। इस घटना के साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। हादसा 27 जुलाई की रात करीब 11 बजे थाना रिफाइनरी क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाईवे पर हुआ था। सादाबाद क्षेत्र के गांव सरौंठ निवासी किसान बाजरा लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भरतपुर मंडी बेचने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सुखवीर उर्फ सुक्खन, उनके बड़े भाई हरपाल सिंह, रणधीर सिंह, लाखन सिंह और गांव बघेना निवासी चंद्रवीर सिंह सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली पलट गई और उस पर लदी बाजरे की बोरियां किसानों पर गिर गईं। दुर्घटना में ट्रैक्टर चला रहे सुखवीर उर्फ सुक्खन की मौके पर ही बाजरे की बोरियों के नीचे दबकर मौत हो गई थी। हरपाल सिंह, रणधीर सिंह, लाखन सिंह और चंद्रवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लाखन सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें फरीदाबाद रेफर किया गया था। वहां आठ दिनों तक चले उपचार के बाद मंगलवार देर रात उनका भी निधन हो गया। लाखन सिंह के निधन की खबर सरौंठ गांव पहुंचते ही परिवार और पूरे गांव में गहरा दुख छा गया। एक ही हादसे में गांव के दो किसानों की मौत से ग्रामीणों में गहरा दुख है। परिजनों का हाल बेहाल है। ग्रामीणों ने बताया कि किसान बाजरा बेचकर घर लौटने की तैयारी में थे, लेकिन इस हादसे ने दो परिवारों को प्रभावित किया है। किसान की मौत होने के बाद उसका पोस्टमार्टम फरीदाबाद में ही हुआ है। घर परिवार की तथा ग्रामीण किसान का शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दिव्यांगों के लिए मुश्किल बनी प्रथम तल
August 5, 2026
सांसदों के लिए कोल्ड ड्रिंक पर रोक
August 5, 2026
ढकपुरा रोड पर जलभराव और गड्ढों से
August 5, 2026
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव कल
August 5, 2026
अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने
August 5, 2026
आठ लाख रुपये और कार की मांग,
August 5, 2026
दो दिन में दो बार हमला, युवक
August 5, 2026
Weather
Hathras
10:43 pm,
Aug 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








