
हाथरस 05 अगस्त। रोटरी क्लब हेरिटेज का 25वां सिल्वर जुबली अधिष्ठापन समारोह मथुरा में स्थित एक होटल में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोटरी मंडल 3120 से पीडीसी रमेश अग्रवाल मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पीडीजी मुकेश नील तथा क्लब के पीडीजी डा. एस के राजू एवं पीडीसी रोटेरियन अरुण जैन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष कपिल अग्रवाल चूना वालो ने नवीन अध्यक्ष पंकज शर्मा को कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा। वहीं निवर्तमान सचिव भगवत स्वरूप गर्ग ने नवीन सचिव अनुराग उपाध्याय को सचिव पद का कार्यभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद नवीन अध्यक्ष एवं सचिव ने क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और समाजसेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। समारोह में रोटरी क्लब हाथरस हेरिटेज में कई नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। इनमें प्रवीन शर्मा, सीए भूषण अग्रवाल, सीए नितिन अग्रवाल, सीए शुभांशु खंडेलवाल, सीए शुभम गर्ग, विजया गावर, सीमा जैन, गीता अग्रवाल, प्रमिला उपाध्याय, दीपिका शर्मा एवं नम्रता अग्रवाल ने रोटरी क्लब हाथरस हेरिटेज की सदस्यता ग्रहण की। क्लब में महिला सदस्यों के जुड़ने को भी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
मुख्य अतिथि रो. पीडीजी रमेश अग्रवाल ने रोटरी क्लब की गतिविधियों और समाज के प्रति किए जा रहे सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। क्लब के पीडीजी डा. एस के राजू ने रोटरी क्लब हाथरस हेरिटेज की 25 वर्षों की सेवा यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि क्लब द्वारा इन वर्षों में मेडिकल कैंप, डायलिसिस सेंटर, करेक्टिव सर्जरी, स्वास्थ्य सेवाओं, जरूरतमंदों की सहायता सहित विभिन्न सामाजिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। समारोह में रोटरी क्लब से जुड़े संजीव अग्रवाल, ललित सिंघल, राकेश गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, आरपी गोयल, वैभव गोयल, वैभव मेहता, राजेश अग्रवाल, अजय भोगलिया, आरके राजू, जेके अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











