Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अगस्त। वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 10 अगस्त कर दिया गया है। इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना सहित उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मात्स्यिकी विकास हेतु नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश योजना, उत्तर प्रदेश मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना शामिल हैं। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजनाओं का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक अभिलेखों की जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी योजना के प्रावधानों में संशोधन होने पर संशोधित प्रावधान ही मान्य होंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों में जिन आवेदकों के आवेदन निरस्त अथवा प्रतीक्षारत रह गए थे, वे भी दोबारा आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, कक्ष संख्या-330, विकास भवन, हाथरस में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page