सादाबाद 02 अगस्त । सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब लोगों की जान जोखिम में डाल रही है। सड़क हादसों के लगातार सामने आने के बावजूद लोग व्यस्त हाईवे और पुलों पर रील बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में सादाबाद क्षेत्र के करवन नदी पुल पर एक महिला का बीच सड़क और पुल की रेलिंग पर नृत्य करते हुए रील बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वीडियो में महिला पहले घूंघट की ओट में पुल के बीच सड़क पर डांस करती दिखती है। इसके बाद वह पुल की रेलिंग पर चढ़कर भी रील बनाती नजर आती है। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लगातार आवाजाही जारी थी, जिससे यह कृत्य बेहद खतरनाक प्रतीत होता है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना बताया है। उनका कहना है कि करवन नदी पुल सादाबाद का एक व्यस्त मार्ग है, जहां दिनभर भारी और छोटे वाहनों का आवागमन बना रहता है। ऐसे स्थान पर रील बनाना न केवल अपनी जान जोखिम में डालना है, बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। यदि महिला का पैर जरा सा भी फिसल जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस और प्रशासन से ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने की मांग की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक सड़कों, पुलों और हाईवे पर रील बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ भी लगातार अपील करते रहे हैं कि लोकप्रियता के लिए जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है।।इस संबंध में कस्बा इंचार्ज अंकित चौधरी ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि हाईवे की सड़क पर रील या शॉर्ट वीडियो बनाई गई है, तो निश्चित रूप से उसकी जांच-पड़ताल कराई जाएगी और नियमानसार कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : सिर चढ़कर बोलने लगा शिव
August 2, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे में बाइक सवार
August 2, 2026
सादाबाद : रील के लिए महिला ने
August 2, 2026
कांवड़ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने
August 2, 2026
देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर
August 2, 2026
अपना घर आश्रम की बैठक में आगामी
August 2, 2026
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह
August 2, 2026
Weather
Hathras
10:06 pm,
Aug 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











