सिकन्दराराऊ 02 अगस्त। क्षेत्र के गांव कपसिया में एक युवक ने आम के बाग़ में जाकर पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली, राहगीरों ने जब युवक का शव पेड़ पर लटका देखा तो तुरंत स्वजनों को इसकी खबर दी। मौके पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। गांव कपसिया निवासी बीस वर्षीय हेमराज के पिता कैलाश चंद्र ने पंद्रह वर्ष पूर्व और माता ने दस वर्ष पूर्व आत्महत्या कर ली थी, इसके बाद हेमराज अपने छोटे भाई सूरज के साथ अपने ताऊ के घर पर रहता था, लेकिन दो वर्ष पूर्व हेमराज के छोटे भाई सूरज की ट्रेन से गिरकर मृत्यु हो गई जिस कारण हेमराज गुमसुम रहने लगा और डिप्रेशन में चला गया।
हेमराज शनिवार की सुबह नौ बजे अपने घर से नाश्ता करके आम के बाग़ की तरफ चला गया, और वह देर शाम तक अपने घर नहीं लौटा जिस कारण हेमराज के ताऊ और उनके पुत्रों ने राहगीरों सहित हेमराज की तलाश की। किसी युवक से पता चला कि हेमराज आम के बागों की तरफ गया था वहां देखा तो हेमराज का शव पेड़ पर लटका हुआ है जिसे देख सबकी चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई, मौके पर कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भर के मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दो दशक पुराना सपना होगा साकार, हाथरस
August 2, 2026
पुरानी रंजिश में थार सवार युवक ने
August 2, 2026
हाथरस में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं
August 2, 2026
कांवड़ मार्ग पर एसपी की पैनी नजर,
August 2, 2026
10 मिनट में ₹40 हजार भेजो, वरना
August 2, 2026
ग्लोरी गार्डन मंदिर विवाद: पूजा-अर्चना के अधिकार
August 2, 2026
हसायन : बाहरी युवकों के ग्रुप ने
August 2, 2026
Weather
Hathras
11:17 pm,
Aug 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










