हाथरस 02 अगस्त । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 689 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, 01 अगस्त को पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने कोटा कपूरा रोड पर अलीगढ़-आगरा बाईपास के पास से एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 689 ग्राम गांजा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सनी उर्फ सकी पुत्र विजेंद्र सिंह, निवासी खोंडा हजारी, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 334/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव मय टीम, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस शामिल रही।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : सिर चढ़कर बोलने लगा शिव
August 2, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे में बाइक सवार
August 2, 2026
सादाबाद : रील के लिए महिला ने
August 2, 2026
कांवड़ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने
August 2, 2026
देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर
August 2, 2026
अपना घर आश्रम की बैठक में आगामी
August 2, 2026
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह
August 2, 2026
Weather
Hathras
10:10 pm,
Aug 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











