सादाबाद 01 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग बेटी से कथित छेड़छाड़ और इसका विरोध करने पर मारपीट के मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि 16 जुलाई को उसकी 15 साल की बेटी दोपहर करीब 12 बजे खेत पर काम करने गई थी। इसी दौरान गांव निवासी दिलीप पुत्र कारे सिंह ने उसे अकेला पाकर कथित रूप से छेड़छाड़ की। महिला के मौके पर पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गया। महिला के अनुसार, उसने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पति और देवर को दी। आरोप है कि इसके बाद दिलीप ने अपने भाई प्रदीप, कुलदीप, संदीप पुत्र अशोक तथा नरेश पुत्र छिद्दी सिंह सहित अन्य लोगों को बुला लिया। जब उसका देवर वहां पहुंचा तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची महिला, उसकी पुत्री और सास के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे महिला के पति पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आरोपियों ने उन्हें मृत समझकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।महिला का कहना है कि पति और देवर के उपचार में व्यस्त रहने के कारण वह पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी थी। अब पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर दिलीप, प्रदीप, कुलदीप, संदीप और नरेश सहित छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में नवजातों की जिंदगी बचाने में
August 1, 2026
CMO कार्यालय परिसर में दो युवकों में
August 1, 2026
क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में मारपीट,
August 1, 2026
सोशल मीडिया पर अधिवक्ता की वीडियो प्रसारित
August 1, 2026
मुरसान : बेटे के ससुरालियों पर घर
August 1, 2026
हाथरस के युवाओं के लिए बड़ा मौका,
August 1, 2026
जेसीआई हाथरस विक्ट्री ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को
August 1, 2026
Weather
Hathras
10:00 pm,
Aug 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










