सादाबाद 01 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय मथुरा में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए आज दीक्षांरभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसका शुभारंभ प्राचार्य प्रो वीके चौधरी ने माँ सरस्वती के चित्र पट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। बीएससी की छात्रा दीप्ति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय वातावरण प्रदान किया। कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं सफल संचालन समारोहिका डॉ. शालिनी गुप्ता, प्रभारी जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. वीके चौधरी ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए बताया कि अल्प समय में ही महाविद्यालय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्र-केंद्रित गतिविधियों के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्म-प्रेरित होकर लक्ष्य निर्धारित करने, नियमित अध्ययन करने तथा जीवन में अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रवृत्ति समिति, एंटी रैगिंग समिति, अनुशासन समिति सहित महाविद्यालय की विभिन्न समितियों एवं उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी। डॉ. गोविंद चावला, प्रभारी वाणिज्य विभाग एवं परीक्षा, समर्थ पोर्टल, ने विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, शिक्षकों एवं विभागों का परिचय, अध्ययन व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, परिणाम प्रक्रिया तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत मल्टीपल एंट्री एवं मल्टीपल एग्जिट, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, मेजर एवं माइनर विषय, को-करिकुलर पाठ्यक्रम, व्यावसायिक एवं कंप्यूटर आधारित कौशल पाठ्यक्रम, क्रेडिट आधारित एवं ग्रेडिंग प्रणाली तथा समर्थ पोर्टल के उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ. गोविंद अग्रवाल प्रभारी समाजशास्त्र विभाग, परीक्षा पद्धति तथा छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। डॉ. अनामिका सक्सेना प्रभारी भूगोल विभाग एवं परीक्षा पद्धति से विद्यार्थियों को परिचित कराया। डॉ. सतीश कुमार, प्रभारी गणित विभाग एवं यू०पी० प्रमाण पोर्टल ने यू०पी० प्रमाण पोर्टल की उपयोगिता एवं छात्र हित में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी। डॉ. रविन्द्र सिंह, प्रभारी अर्थशास्त्र विभाग ने महाविद्यालय व अपना परिचय देते हुए एंटी रैगिंग नियमों तथा विद्यार्थियों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। कु० सरिता गौतम, सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य विभाग, ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रोवर्स-रेंजर्स की गतिविधियों, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, शिविरों तथा सामुदायिक सेवा के महत्व से अवगत कराया तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इन गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। । कार्यक्रम के अंतिम सत्र में डॉ. तरुण प्रकाश प्रभारी इतिहास विभाग ने खेलकूद गतिविधियों, इतिहास, मुख्य अनुशासन अधिकारी (चीफ प्रॉक्टर) के दायित्वों तथा महाविद्यालय में अनुशासन के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक मोहित बघेल, व समस्त कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में नवप्रवेशीत छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में नवजातों की जिंदगी बचाने में
August 1, 2026
CMO कार्यालय परिसर में दो युवकों में
August 1, 2026
क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में मारपीट,
August 1, 2026
सोशल मीडिया पर अधिवक्ता की वीडियो प्रसारित
August 1, 2026
मुरसान : बेटे के ससुरालियों पर घर
August 1, 2026
हाथरस के युवाओं के लिए बड़ा मौका,
August 1, 2026
जेसीआई हाथरस विक्ट्री ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को
August 1, 2026
Weather
Hathras
10:01 pm,
Aug 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










