सादाबाद 01 अगस्त। नगर पंचायत सादाबाद के वरिष्ठ लिपिक अनुपम गुप्ता सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में नगर पंचायत सभागार में एक विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें फूल-मालाएं, प्रतीक चिन्ह, साफा और पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल ने की। अध्यक्ष प्रतिनिधि राधारमण अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। उन्होंने अनुपम गुप्ता की कार्यनिष्ठा, व्यवहार और ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने अनुपम गुप्ता के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के विभिन्न कार्यों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने में उनका अहम योगदान रहा। विकास कुमार ने अनुपम गुप्ता की जिम्मेदारी और विश्वसनीयता को सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी बताया और कहा कि उनके अनुभव और कार्यशैली की कमी महसूस की जाएगी। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पराशर, रामेश्वर सिंह जायसवाल, राजू अग्रवाल, अनुपम जिंदल, अशोक वर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़, उपाध्यक्ष कमल उपाध्याय, सभासद कालू चौधरी, गोविंद पंडित, संजीव पराशर, चंद्रकांत बधौतिया, अशोक चौधरी, सचिन गुप्ता, लेखपाल और डॉ. यतेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पवन गौड़, राधेश्याम जायसवाल, नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी, सभासद नासिर खान, मोहम्मद चांद, हाजी अनीस, वेद उर्मिला चौधरी, रेशमी देवी, रेखा वर्मा, रेशम लाल, उमेश शर्मा, सलमा बेगम और नगीना बेगम भी समारोह में मौजूद रहे। वक्ताओं ने अनुपम गुप्ता के सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और प्रशासनिक दक्षता की सराहना की। समारोह के अंत में अनुपम गुप्ता को फूल-मालाओं से लादकर, साफा और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ उन्हें शुभकामनाओं के बीच विदाई दी गई। यह समारोह सम्मान और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में नवजातों की जिंदगी बचाने में
August 1, 2026
CMO कार्यालय परिसर में दो युवकों में
August 1, 2026
क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में मारपीट,
August 1, 2026
सोशल मीडिया पर अधिवक्ता की वीडियो प्रसारित
August 1, 2026
मुरसान : बेटे के ससुरालियों पर घर
August 1, 2026
हाथरस के युवाओं के लिए बड़ा मौका,
August 1, 2026
जेसीआई हाथरस विक्ट्री ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को
August 1, 2026
Weather
Hathras
10:00 pm,
Aug 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










