
हाथरस 20 अगस्त । अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की ओर से हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर तीज उत्सव की खुशियां साझा कीं और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तीज के पारंपरिक रंग, गीत-संगीत और आपसी मेलजोल का आनंद लिया। आयोजन में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। हरियाली तीज महोत्सव में उपमा वार्ष्णेय को तीज क्वीन का खिताब दिया गया। खिताब मिलने पर उपस्थित महिलाओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ आपसी स्नेह, सौहार्द और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। हरियाली तीज के आयोजन से महिलाओं में उत्साह और उमंग का संचार हुआ। कार्यक्रम में डिंपल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, कल्पना वार्ष्णेय, रेणु वार्ष्णेय, मधु वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय, प्रियांशी वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, हिमानी वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय, अर्चना वार्ष्णेय, इंद्रा वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, नेहा वार्ष्णेय, उपमा वार्ष्णेय, कीर्ति वार्ष्णेय, बीना वार्ष्णेय, आरती वार्ष्णेय, मंजु वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय, संगीता वार्ष्णेय, ईशा वार्ष्णेय, आशु वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय, लक्ष्मी वार्ष्णेय, चित्रा वार्ष्णेय, अंजू वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय सहित अन्य महिला सदस्य मौजूद रहीं।













