हाथरस01 अगस्त। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर पुरानी सब्जी मंडी स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। यहां जाने-माने धर्माचार्य एवं भागवत आचार्य पंडित सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी का उनके शिष्यों द्वारा विधि-विधान से गुरु पूजन किया गया। कार्यक्रम में हाथरस के साथ-साथ विभिन्न प्रदेशों से आए उनके शिष्यों ने भी सहभागिता की और गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर पंडित सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने गुरु के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मनुष्य के जीवन में गुरु का मार्गदर्शन क्यों आवश्यक है और गुरु किस प्रकार व्यक्ति को सही मार्ग दिखाकर जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करता है। उनके विचारों को उपस्थित श्रद्धालुओं और शिष्यों ने श्रद्धापूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान कई नए शिष्यों ने गुरु दीक्षा भी ग्रहण की।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं शिष्यों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान धर्मशाला में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉली माहौर, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता वासुदेव माहौर एडवोकेट, भाजपा वरिष्ठ नेता अमित भौतिका, महेश चंद्र वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, प्रमुख उद्योगपति एवं एपेक्स बैटरी के निदेशक दुर्गेश गुप्ता, शुभम अग्रवाल, आलोक गुप्ता, राकेश अग्रवाल, पुनीत टालीवाल, मनोज उपाध्याय, विष्णु भारद्वाज, दिलीप अग्रवाल, भाजपा नगर मंत्री बंटी गौड़ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।











