Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/अलीगढ़ 01 अगस्त।  अलीगढ़ स्थित हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी, हाथरस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता के 14 वर्षीय बालक वर्ग में विद्यालय के तन्मय चतुर्वेदी, हृदयांश शर्मा और पुनीत उपाध्याय तथा बालिका वर्ग में सभ्यता शर्मा ने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेन्द्र नाथ शर्मा, प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री सहित समस्त आचार्यगण एवं स्टाफ ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय, हाथरस जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खेल शिक्षक नितिन शर्मा एवं खेल शिक्षिका श्रीमती हरीश सागर के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने भी चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन बरेली में किया जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ी हाथरस जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page