सादाबाद 31 जुलाई। गुरुवार देर शाम अलीगढ़-मेरठ हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जनपद बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कस्बे के गौ सेवक दिव्यांश शर्मा और उनकी पत्नी अलीशा शर्मा की नई थार कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर तीन पलटे खाकर पलट गई, जिससे दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार का ऑटोमैटिक लॉक सिस्टम सक्रिय हो गया, जिससे प्रगति पुरम निवासी दिव्यांश और पत्नी अलीशा कार के अंदर ही फंस गए। घटना देखकर आसपास के राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। लोगों ने कार के शीशे तोड़कर दंपत्ति को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें तत्काल उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही अरनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। दिव्यांश शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में उनकी पत्नी अलीशा शर्मा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उन्हें भी मामूली चोटें लगी हैं। दोनों का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि थार के परखच्चे उड़ गए और वाहन कई बार पलटता हुआ सड़क किनारे जा रुका।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बेहोशी की हालत में
July 31, 2026
एडवांस लेकर नहीं किया पीओपी का काम,
July 31, 2026
बुजुर्ग के इलाज को लेकर अस्पताल में
July 31, 2026
जमीन विवाद में लाठी-डंडे और ईंट से
July 31, 2026
सिकंदराराऊ: फैसला कराने के नाम पर रकम
July 31, 2026
सिकंदराराऊ: घरेलू विवाद में गर्भवती महिला से
July 31, 2026
स्कूल के बैंक खाते से हो रही
July 31, 2026
Weather
Hathras
10:46 pm,
Jul 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





