Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 31 जुलाई। कुँवर विमल साहित्य मंच के तत्वावधान में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय कवि कुँवरपाल शर्मा ‘कुँवर’ की जयंती के अवसर पर एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 2 अगस्त रविवार को सायं 4 बजे सीपीएस डिग्री कॉलेज, सिकन्दराराऊ में आयोजित होगा। कार्यक्रम का संयोजन प्रमोद विषधर एवं देवेन्द्र दीक्षित ‘शूल’ द्वारा किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि धीरज पाण्डेय होंगे, जबकि जयपाल सिंह चौहान, विनोद शर्मा एवं देवेन्द्र राघव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजक प्रवीण शर्मा एवं प्रभात शर्मा ने बताया कि कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से ख्यातिलब्ध कवियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें डॉ. संजीव सारस्वत ‘तपन’ (उत्तराखंड), जय कुमार ‘जय’ (राजस्थान), मोहन मोही, रेणु उपाध्याय (मथुरा-वृंदावन), अतुल शर्मा (संभल), अविनाश चंद्र मिश्र (पीलीभीत), अभय सिंह ‘अभय’ (अलीगढ़), डॉ. उपेन्द्र जा (हाथरस), महेश मंजुल एवं कृष्ण मुरारी लाल ‘मानव’ (एटा) प्रमुख रूप से अपनी काव्य प्रस्तुति देंगे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी साहित्य प्रेमियों एवं सुधी श्रोताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page