Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 30 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद पूर्वी में पैसों के लेन-देन को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव नौरंगाबाद पूर्वी निवासी कन्हैया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही आकाश और विकाश उसके घर आए थे। इसी दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके चेहरे पर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page