सादाबाद 30 जुलाई। कस्बे के सादाबाद इंटर कॉलेज में गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। विद्यालय के सड़क सुरक्षा प्रभारी उमाशंकर यादव ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। यादव ने छात्रों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित पैदल चलने के तरीके, यातायात संकेतों और सड़क चिह्नों के महत्व से भी अवगत कराया। यादव ने छात्रों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने जोर दिया कि जागरूकता और अनुशासन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सभी ने यातायात नियमों का सदैव पालन करने, सड़क पर सावधानी बरतने और दूसरों को भी इन नियमों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने से इसका संदेश परिवार और समाज तक भी पहुंचेगा। इस अवसर पर रामकैलाश प्रजापति, राजेश कुमार, राहुल सिंह राठौर, कपिल गुप्ता, मु. इमरान, धर्मवीर सिंह, संजयपाल सिंह, प्रदीप कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मथुरा-बरेली हाईवे पर कार ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत
September 23, 2026
Related Posts
Recent Posts
औद्योगिक विकास की जमीनी हकीकत देखने सलेमपुर
September 23, 2026
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शराब के
September 23, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे पर कार ने महिला को
September 23, 2026
कलवारी में मामूली बात पर दो पक्षों
September 23, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे निर्माण कार्य के दौरान डंपर
September 23, 2026
तीन नाबालिग बालिकाओं के मामले में लंबे
September 23, 2026
सासनी : किशोरी की संदिग्ध मौत के
September 23, 2026
Weather
Hathras
1:42 am,
Sep 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







