Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 30 जुलाई। थाना क्षेत्र में बुधवार को आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-509 पर संरक्षित वन भूमि से छह हरे पेड़ काटने और जमीन समतल करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वन विभाग की शिकायत पर सादाबाद कोतवाली में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वन दरोगा और जारऊ सेक्शन प्रभारी अंकिता तिवारी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 19 जून 2024 की सुबह लगभग 8 बजे वह बीट प्रभारी गंभीर सिंह के साथ एनएच-509 पर गश्त कर रही थीं। गश्त के दौरान, सिंघल कोल्ड स्टोर, गीगला के पास स्थित संरक्षित वन भूमि का निरीक्षण किया गया। मौके पर पांच हरे कंजी और एक हरा प्रोसोपिस जुलीफ्लोरा (विलायती बबूल) का पेड़ उखाड़कर उनकी लकड़ी हटाने और मिट्टी डालकर भूमि को समतल करने के प्रमाण मिले। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में आगरा निवासी राजेंद्र और मथुरा जिले के राया क्षेत्र निवासी नीरज पर यह कार्य कराने का आरोप लगाया गया है।शिकायत में यह भी बताया गया है कि संबंधित क्षेत्र ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) के अंतर्गत आता है। टीटीजेड में बिना अनुमति पेड़ों की कटाई उच्चतम न्यायालय के आदेशों का सीधा उल्लंघन है। वन विभाग की शिकायत के आधार पर, सादाबाद कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस और वन विभाग इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page