Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 जुलाई । आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने एक प्राइवेट बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक चालक घायल हो गया। मृतक की पहचान कुंवरपुर नयाबांस निवासी कृष्ण कुमार (45) के रूप में हुई है। बताया गया कि कृष्ण कुमार देर रात बस लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल ट्रक चालक का उपचार कराया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि कृष्ण कुमार अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

घटना के बाद सड़क किनारे पलटी पड़ी मिली बस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page