Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 29 जुलाई। अलीगढ़ रोड स्थित हुसैनपुर पुल के समीप गोवंश से भरे ट्रकों की सूचना मिलने पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद एवं गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने दो ट्रकों को रोक लिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ट्रकों की तलाशी लेने पर उनमें पशु क्रूरता अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए एक के ऊपर एक दर्जनों कट्टी एवं भैंसें बेहद अमानवीय स्थिति में भरी हुई थीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि पशुओं के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन कराया जाए तथा पशु क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस एवं प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page