अलीगढ़ 28 जुलाई। मंगलायतन विश्वविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 के तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण को बढ़ावा देना तथा प्रकृति के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा। इस अवसर पर सीबीएसई बोर्ड के निदेशक (ट्रेनिंग) मनोज श्रीवास्तव, विश्वविद्यालय के कुलसचिव कमांडर मनोज के. (सेवानिवृत्त), उप निदेशक प्रशासन गोपाल राजपूत, प्रो. दिनेश पांडेय तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा उपाध्याय ने स्वयंसेवकों के साथ परिसर में पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के रूप में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के साथ उसकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, तभी यह अभियान अपने उद्देश्य को सार्थक कर सकेगा। कुलसचिव कमांडर मनोज के. ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस समन्वयक डॉ. पूनम रानी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. दिवाकर राघव, योगेश कौशिक, मयंक जैन, ताराचंद उपाध्याय सहित अनेक शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
नशे के विरोध पर पत्नी की बेरहमी
July 28, 2026
सांप के डसने से 70 वर्षीय महिला
July 28, 2026
पीड़िता बोली- बाइक और एक लाख रुपये
July 28, 2026
दहेज उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने और
July 28, 2026
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार किसान
July 28, 2026
विद्युत कटौती से परेशान किसानों ने ब्लॉक
July 28, 2026
जेईई एडवांस्ड में एसआरबी पब्लिक स्कूल के
July 28, 2026
Weather
Hathras
10:32 pm,
Jul 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







