Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 जुलाई। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गाँव सलेमपुर में छब्बीस जुलाई रविवार की रात को कुछ अज्ञात चोर बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए घर में घुसकर परिजनों से मारपीट कर नगदी व बेजुवान जानवरों पशुओं की चोरी कर ले गए।घटना के संबंध में पीडित पशु पालक ने परिजन व ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग कर नकदी व बेजुवान जानवर पशुओ को बरामद किए जाने की मांग की है।पीड़ित महिला संतोषी देवी पत्नी श्यामू निवासी गाँव सलेमपुर कोतवाली हाथरस जंक्शन ने पुलिस अधीक्षक के नाम लिखित तहरीर शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाते हुए सत्ताइस जुलाई सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचकर लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया है कि  घटना दिनांक छब्बीस जुलाई को करीब रात दस बजे आठ दस अज्ञात बदमाश चोर मेरे घर मे घुस आए और घर में घुसते ही मेरे परिवार के लोगों के साथ मारपीट गाली गलौज करने लगे जिसमें कुछ के पास अवैध देसी तमंचे थे जिससे उन्होंने फायरिंग की फायरिंग व मेरे चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर आए।तो ग्रामीणों के द्वारा गांव में रात्रि में चोर आने की जानकारी पर चोर चोर कहकर भागे।तो उक्त लोग अपनी गाड़ी में मेरे बेजुवान जानवर बकरी बकरा को डालकर लेकर भागने लगे।तो ग्रामीणों ने गाडी का भाग कर पीछा किया,तो उसमें एक नामजद युवक को पकड़ लिया।जब उसे ग्रामीण द्वारा पीटा गया और उससे साथियों के नाम पूछे तो उसने अपने साथियों के नाम सात नामजदो के नाम बताए और जिन पर थाना हसायन व अन्य राज्यों में कई मुकदमे दर्ज हैं एवं चार पांच अज्ञात लोग सभी अपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं।जो कई बार कई गांव में लूटपाट करते छिनैती करते हैं,पूर्व में मेरे कई बकरी व बकरा चोरी हुए हैं।जिसमें इन्हीं अपराधिक व्यक्तियों पर संदेह है कि यह लोग मेरी बकरी बकरा व घर में रखे मक्का के लगभग अठ्ठारह हजार रुपए लूट ले गए।जिसकी मैंने थाना हाथरस जंक्शन में सूचना दी वह लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की।जिस पर थाने वालों ने डरा धमका कर फटकार लगाकर भगा दिया और कोई भी कार्रवाई नहीं की।क्योंकि उपरोक्त नामजद व्यक्ति दबंग गुंडे किस्म के व्यक्ति हैं।जिनका प्रभाव थाने पर बना हुआ है।उक्त मामले की पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है उक्त मामले में कोतवाली प्रभारी ललित कुमार शर्मा से जानकारी करने पर बताया कि मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page