Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 जुलाई। विद्युत उपखंड चतुर्थ के विद्युत उपकेन्द्र के अन्तर्गत आने वाले विद्युत फीडर बौनई में छब्बीस जुलाई दिन रविवार को पूर्व प्रधान किसान के खेत पर विद्युत विभाग के द्वारा भिजवाए गए पुराने स्तर के खराब पवावर्तक को देखकर किसान के विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद विद्युत विभाग ने नया परावर्तक मंगवाए जाने के बाद नलपूप संयोजन पर स्थापित कराया।किसान के नलकूप पर नया परावर्तक लगने के बाद किसान ने अपने खेत पर लगे नलकूप से फसल की सिंचाई करते हुए पानी लगाया।बौनई विद्युत फीडर कप्गांव रसूलपुर ग्राम पंचायत के पूर्व तत्कालीन प्रधान प्रदीप कुमार सिंह सेंगर उर्फ बबलू सेंगर पुत्र भानु प्रताप सिंह के नलकूप पर बारह दिनों पहले चौदह जुलाई को लगा हुआ पच्चीस के.वी.का परार्वतक ट्रांसफार्मर खराब हो गया था।प्रदीप सेंगर ने नलकूुप पर लगे विद्युत परावर्तक के खराब हो जाने के बाद करीब पांच बार विद्युत विभाग के आनलाइन 1912 टोल फ्री नंबर शिकायत दर्ज कराई।विद्युत विभाग के द्वारा उपभोक्ता पूर्व प्रधान की शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाए उसे रद्द कर दिया गया।शिकायत रद्द हो जाने के बाद पूर्व प्रधान ने विद्युत विभाग के स्थानीय उपखंड अधिकारी,अवर अभियंता से लेकर विद्युत अधीक्षण अभियंता,अधिशासी अभियंता के अलावा आगरा में महाप्रबंधक से भी लिखित व मौखिक कई बार शिकायत की।विद्युत परार्वतक के खराब हो जाने की बार बार की जाने वाली शिकायतों से परेशान होकर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय व विद्युत उपकेन्द्र एक सौ बत्तीस स्थित विद्युत सामान के स्टोर से स्टोर कर्मी विद्युत अधिकारी ने नए परावर्तक के स्थान पर फुंके हुए पहले से खराब परावर्तक्को पूर्व प्रधान के यहां गांव रसलूपुर नलकूप पर स्थापित कराए जाने के लिए भेज दिया।विद्युत विभाग के द्वारा नलकूप पर नया परावर्तक कहकर खराब स्थिति के पुराने कंडम जैसे परावर्तक को स्थापित कर चले आए।विद्युत परावर्तक स्थापित हो जाने के बाद जब विद्युत परावर्तक से करंट व बोल्टेज बाहर नही आए।तो विद्युत उपभोक्ता पूर्व प्रधान ने फिर से विद्युत अधिकारियो से शिकायत करते हुए परावर्तक के खराब भेजे जाने की जानकारी दी।विद्युत विभाग के अधिकारियों ने हल्का क्षेत्र के विद्युत संविदा कर्मचारी सत्यवीर सिंह को विद्युत परावर्तक को सही कराए जाने के लिए भेज दिया।जब विद्युत संविदा कर्मी के द्वारा किए गए प्रयास के बाद भी परावर्तक्से बोल्टेज व करंट नही आया।तो विद्युत उपभोक्ता पूर्व प्रधान प्रदीप सेंगर ने तत्काल फिर से परावर्तक के सही नही होने के कारण फसल की सिंचाई नही हो पाने की शिकायत करते हुए नया परावर्तक मंगवाए जाने की जिद करने लग गए।जैसे ही विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी ने संयुक्त हाइटेंशन लाइन का शट डाउन लेने के दौरान ही उपभोक्ता पूर्व प्रधान बिना संविदा कर्मी से कहे ही विद्युत खंभा के जोडे के सहारे हाइटेशन लाइन के नीचे खेत पर लगे नलकूप टयूवैल संयोजन के विद्युत खंभा के जोडे पर लगे खराब परावर्तक पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिया।किसान के विरोध किए जाने के बाद जानकारी मिलते ही डायल एक सौ बारह की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस टीम ने विद्युत विभाग के अधिकारियो की मनमानी लालफीताशाही उदासीनता भरी कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए विद्युत परावर्तक्से नही उतरने से मना कर दिया।पूर्व प्नधान ने पुलिस टीम में तैनात पुलिस कर्मियो से नया परावर्तक नही आने तक उतरने से मना कर दिया।पुलिस कर्मियो ने तत्काल विद्युत विभाग के विद्युत अधिकारियो से उपभोक्ता पूर्व प्रधान की दूरभाष मोबाइल फोन कॉल से सम्पर्क बातचीत कराकर नया परावर्तक मंगवाए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही पूर्व प्रधान विद्युत परावर्तक्से उतरकर नीचे आए।पूर्व प्रधान के हाइटेशन लाइन के नीचे नलकूप के खराब परावर्तक पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किए जाने के दौरान दोपहर दो बजे से शाम सवा सात बजे करीब पांच घंटे तक बौनई विद्युत फीडर के गांवों की आपूर्ति बाधित रही थी।विद्युत विभाग के अधिकारियो ने आनन फानन में रविवार की देर रात तक सभी प्रक्रिया को पूर्ण कर तत्काल रात्रि में ही विद्युत परावर्तक उपभोक्ता के खेत पर भेजकर सोमवार सत्ताइस जुलाई को स्थापित करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page