Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 जुलाई। सहपऊ क्षेत्र में चोरों ने दो किसानों के नलकूपों से विद्युत केबल चोरी कर ली है। मढ़ा भोज निवासी किसान महाराज सिंह और परसौरा गांव के किसान बबलू चौधरी के नलकूपों को निशाना बनाया गया। केबल चोरी होने के कारण दोनों किसानों को धान की फसल की सिंचाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान की फसल को इस समय नियमित सिंचाई की आवश्यकता है, लेकिन नलकूप बंद होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पीड़ित किसानों ने सहपऊ कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय किसानों ने लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page