Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 जुलाई। सहपऊ क्षेत्र के गांव गुतहरा में कुत्ते के काटने से 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सानू कुमार पुत्र रामवीर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कुत्ते के काटने के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। सानू कुमार अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों- कनक, दिव्या, आरव और कुन्नू को छोड़ गए हैं। कम उम्र में पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। सानू कुमार का परिवार पहले भी कई बड़ी परेशानियों का सामना कर चुका है। करीब ढाई वर्ष पहले उनके पिता रामवीर सिंह का निधन हो गया था। परिवार में उनकी दो बहनें सर्वेश और फूल माला हैं, जिनमें फूल माला पहले से ही विधवा हैं। बड़े भाई रंजीत दिल्ली में नारियल की रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।युवक की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। गांव में हर ओर गम का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार को हर संभव सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में बच्चों और परिजनों को सहारा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page