Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 जुलाई। मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए अज्ञात शव का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराया। समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में संपन्न हुए इस दाह संस्कार में एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को थाना सहपऊ क्षेत्र के मानिकपुर रेलवे लाइन के पास लगभग 48 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला था। मृतक ने सफेद कुर्ता और काली पैंट पहन रखी थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव को लावारिस घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने समाजसेवी सुनीत आर्य और एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय से अंतिम संस्कार कराने का अनुरोध किया। समाजसेवियों ने पूरे सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अज्ञात शव का दाह संस्कार कराया। इस दौरान एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, समाजसेवी सुनीत आर्य, एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, दीपक, बंटी भाई कपड़े वाले, सत्येंद्र मोहन राही, दीपांशु वार्ष्णेय, विशाल सोनी, पंछी वर्मा, कांस्टेबल वासु राणा एवं कांस्टेबल अंकित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संस्था ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अज्ञात एवं लावारिस शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर मानवता की सेवा का कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page