Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 जुलाई। थाना चन्दपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से नाराज होकर लापता हुए 23 वर्षीय युवक को महज 12 घंटे के भीतर मध्य प्रदेश के शिवपुरी से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने हाथरस पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार 23 जुलाई 2026 को थाना चन्दपा क्षेत्र के ग्राम पारासर निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनका 23 वर्षीय पुत्र घर से नाराज होकर बिना बताए कहीं चला गया है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना चन्दपा में गुमशुदगी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थानाध्यक्ष चन्दपा को युवक की शीघ्र सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने युवक के फोटो के साथ आसपास के बाजारों, मोहल्लों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य संभावित स्थानों पर लगातार तलाश और पूछताछ की। क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली और अथक प्रयासों के बाद शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने हाथरस पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पूरी टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page