Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 जुलाई। कस्बा के एक मोहल्ला स्थित एक शिक्षण संस्थान का अवकाश होने के बाद दोपहर करीब डेढ बजे शिक्षण संस्थान में अध्यनरत तीन छात्रों के बीच आपसी रंगदारी व गुटबाजी को लेकर गाली गलौज मारपीट हो गई।इस् घटना के संबंध में उक्त शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि किसी भी छात्र के बीच शिक्षण संस्थान में कोई झगडा नही हुआ है।शिक्षण संस्थान में अवकाश हो जाने के बाद अगर कोई बात किसी छात्र से हुई है तो वह कल जानकारी करेगें।घटना के संबंध में इलाका पुलिस को कोई जानकारी नही है।कस्बा के एक मोहल्ला में स्थापित एक शिक्षण संस्थान में अध्यनरत छात्र छात्राएं दोपहर अपराह्रन एक से डेढ बजे के बीच अवकाश हो जाने के बाद अपने घर के लिए जा रहे थे।तभी एक क्लास वर्ग में अध्यनरत तीन छात्रों के बीच किसी बात को लेकर आपसी रंगदार व गुटबाजी को लेकर श्री हनुमान बगीची के परिसर में उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनियर हाईस्कूल ब्लाक संसाधन केन्द्र कार्यालय के लिए जाने वाले गेट के समक्ष बीच जमकर तू तू मै मै कहासुनी होने लगी।देखते ही देखते तीनों छात्रों के बीच जमकर गाली गलौज मारपीट हो गई।जिससे एक छात्र के हाथ में पहने हुई गोल निर्जीव स्तर की कडानुमा वस्तु से सिर की ओर प्रहार किए जाने के दौरान सिर में चोट लग गई।घायल चोटिल छात्र के द्वारा प्राइवेट निज चिकित्सक के यहां पर पहुंचकर उपचार कराया है।घायल चोटिल छात्र के द्वारा कोतवाली व शिक्षण संस्थान में कोई लिखित व मौखिक शिकायत नही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page