सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 जुलाई। विकासखंड (कोतवाली) क्षेत्र के सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव बस्तोई में गत माह उन्तीस जून को ठेका देशी शराब की दुकान को हटाए जाने की मांग को लेकर हुए उपद्रव हंगामे के बाद पुलिस के द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट को निरस्त कराए जाने व ठेका देशी शराब की दुकान को हटाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने जा रहे वार्ड संख्या इक्कीस के बीच.डी.सी.सदस्य को पुलिस कर्मियो ने पकडकर कोतवाली ले आए।कोतवाली में पुलिस ने बीडीसी सदस्य को नजरबंद कर दिया।दलित दिव्यांग संजय जाटव वर्तमान में ग्राम पंचायत बसई बाबस थाना सिकंद्राराऊ कोतवाली से हसायन क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या इक्कीस के वर्तमान में सदस्य है।बी.डी.सी. संजय जाटव ने गत दिनों पहले ठेका देशी शराब की दुकान को हटाए जाने के अलावा सेल्समैन के द्वारा विभिन्न जाति वर्ग की महिलाओं के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट को निरस्त कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री,पुलिस महानिदेशक लखनऊ के यहां पर पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बाइस जुलाई आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि से कार्रवाई नही होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।दलित दिव्यांग बी.डी.सी.सदस्य संजय जाटव आज बुधवार बाइस जुलाई को बस्तोई के संविधान निर्माता डाॅ.भीमराव अंबेडकर के पार्क में धरना प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे।तभी सलेमपुर पुलिस चौकी पर तैनात कार्यरत पुलिस कर्मियो ने सलेमपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनु यादव के नेतृत्व निर्देशन पर गांव बसई पहुंचकर बी.डी.सी.सदस्य को हिरासत में लेकर पकडकर कोतवाली के लिए ले आए।बी.डी.सी.सदस्य के पकडते ही गांव के महिला पुरूष व अन्य ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।कोतवाली में बी.डी.सी.सदस्य संजय जाटव से कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बातचीत कर समझाने का प्रयास करते हुए काफी देर तक नजरबंद कर रखा।इस दौरान बी.डी.सी.सदस्य संजय जाटव ने कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा को ज्ञापन देते हुए कहा कि बाइस जुलाई को बस्तोई ठेका देशी शराब की दुकान को हटाए जाने व पूर्व में दुकान को हटवाए जाने के लिए हंगामा होने पर सेल्समैन व उसके साथियो के द्वारा ग्रामीण महिलाओ के साथ की गई गाली-गलौज मारपीट के बाद कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकद्दमा को निरस्त कराए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन देने की घोषणा की थी।दिनांक बाइस जुलाई 2026 दिन बुधवार को बस्तोई जा रहा था,उसी समय सलेमपुर चौकी प्रभारी मनु यादव व मोहित कुमार ने बिना बर्दी में मुझे पुलिस बल के साथ पकड लिया।ज्ञापन देते हुए संजय जाटव ने कहा कि अगर एक अगस्त तक समस्या का समाधान नही होता है,तो अगस्त माह में ही अपने गांव बसई मे बैठने की घोषणा करूंगा।ज्ञापन देने के बाद पुलिस ने राहत महसूस करते हुए छोड़ दिया।बीडीसी सदस्य संजय जाटव ने बिना वर्दी में हिरासत में लेने गए सलेमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज व कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर एक्स टविटर हैंडल पर सी.एम.,डी.एम. व हाथरस पुलिस को टैग करते हुए टवीट पोस्ट किए गया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दहेज में बुलेट और नकदी की मांग,
September 5, 2026
बारिश के बाद बीमारियों का बढ़ा खतरा,
September 5, 2026
अतिरिक्त दहेज में कार की मांग बनी
September 5, 2026
प्लॉट-क्रेटा नहीं मिली तो विवाहिता पर टूटा
September 5, 2026
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, अधिवक्ता
September 5, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सम्मान
September 5, 2026
श्री गोविंद भगवान मंदिर में धूमधाम से
September 5, 2026
Weather
Hathras
3:10 pm,
Sep 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









