सादाबाद 21 जुलाई। क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया है। नीट (NEET) परीक्षा के हाल ही में घोषित परिणामों में इंजीनियर बालकिशन दक्ष के बेटे शगुन दक्ष ने शानदार सफलता हासिल की है। शगुन ने अपनी इस सफलता के दम पर ऑल इंडिया रैंक 6226 प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कस्बे की सुभाष गली के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार, प्रतिष्ठित भाजपा नेता राधेश्याम पागल के बड़े भाई सिंचाई विभाग में एडीओ रहे स्व. करनाराम के पौत्र शगुन दक्ष की सफलता से परिवार में बेहद हर्ष है। शगुन दक्ष की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने शगुन को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर बधाई दी। शगुन की इस सफलता के पीछे उनकी कठिन मेहनत, नियमित अध्ययन और माता-पिता व गुरुजनों का मार्गदर्शन मुख्य कारण रहा है। शगुन के पिता, अभियंता बालकिशन दक्ष ने बेटे की इस कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शगुन की लगन और डॉक्टर बनने के सपने के प्रति उसका समर्पण रंग लाया है। इस सफलता से न केवल दक्ष परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है, बल्कि अन्य युवाओं को भी एक सकारात्मक प्रेरणा मिली है। शगुन के दादा राधेश्याम पागल ने बताया है कि उनके भतीजे बालकिशन दक्ष प्रतिष्ठित कंपनी में इंजीनियर के पद पर सेवा दे रहे हैं। इसलिए शगुन ने अपनी पढ़ाई नोएडा के दादरी में रहकर पूरी की है। शगुन ने शुरू से काबिल डॉक्टर बनने का सपना देखा था जो लगभग पूरा हो गया है। उसकी रैंक अच्छी है, जिससे उन्हें प्रदेश के ही किसी सरकारी कॉलेज में प्रवेश मिल जाएगा। शगुन की बड़ी बहन आरुषि दक्ष भी गुरुग्राम की निजी कंपनी में सॉफ्टफेयर इंजीनियर है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षकों और परिचितों ने शगुन दक्ष को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दहेज में बुलेट और नकदी की मांग,
September 5, 2026
बारिश के बाद बीमारियों का बढ़ा खतरा,
September 5, 2026
अतिरिक्त दहेज में कार की मांग बनी
September 5, 2026
प्लॉट-क्रेटा नहीं मिली तो विवाहिता पर टूटा
September 5, 2026
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, अधिवक्ता
September 5, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सम्मान
September 5, 2026
श्री गोविंद भगवान मंदिर में धूमधाम से
September 5, 2026
Weather
Hathras
10:11 pm,
Sep 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









