Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 21 जुलाई। सहपऊ क्षेत्र में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना जलेसर रोड रेलवे स्टेशन के समीप डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में मिले व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जलेसर रोड पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा खंभा संख्या सात के पास हुआ। मृतक की उम्र लगभग 48 वर्ष प्रतीत हो रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि वह किसी मालगाड़ी की चपेट में आ गया था, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि परिजनों के सामने आने पर उसकी पहचान कर शव उन्हें सौंपा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page