Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जुलाई 2026। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आज सुबह करीब 10:15 बजे विकास भवन परिसर में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर उपस्थिति पंजिकाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित को दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, लघु सिंचाई विभाग, जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालयों की साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालयों में अनुशासनहीनता, अनावश्यक विलंब या किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यालय परिसर में स्वच्छता और बेहतर कार्य संस्कृति बनाए रखी जाए। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का दायित्व है कि वह शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page