
हाथरस 21 जुलाई। जनपद के पूर्व सैनिकों एवं शहीद आश्रितों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जिला सैनिक बंधु बैठक का आयोजन 24 जुलाई को किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अतुल वत्स करेंगे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, हाथरस कमांडर रघुवीर सिंह (अप्रा.) ने बताया कि बैठक 24 जुलाई को अपराह्न 12 बजे कलेक्ट्रेट स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सभागार में आयोजित होगी। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं शहीद आश्रितों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपद के सभी पूर्व सैनिकों एवं शहीद आश्रितों से अनुरोध किया है कि वे अपनी समस्याओं का पूर्ण विवरण सहित प्रार्थना-पत्र 23 जुलाई तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, कलेक्ट्रेट में जमा कर दें। साथ ही निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं।








