हाथरस 21 जुलाई। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुपालन तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में 20 जुलाई को आबकारी विभाग की टीम ने थाना कोतवाली एवं हाथरस गेट क्षेत्र के अंतर्गत सासनी गेट, नगला सड़क, मंडी समिति और माधव विहार स्थित फुटकर मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों के संचालन, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही सभी अनुज्ञापियों (लाइसेंसधारकों) को ई-पॉस (e-POS) मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी मदिरा बिक्री निर्धारित नियमों के अनुरूप डिजिटल माध्यम से दर्ज की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे। आबकारी विभाग ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सिकन्दराराऊ : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
September 21, 2026
सासनी : घर में घुसकर भैंस चोरी, ग्रामीणों के शोर पर दो छोड़कर भागे चोर
September 21, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस के जिलाधिकारी अतुल वत्स का हुआ
September 22, 2026
सिकन्दराराऊ : अज्ञात वाहन की टक्कर से
September 21, 2026
सासनी : घर में घुसकर भैंस चोरी,
September 21, 2026
सासनी में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान,
September 21, 2026
सिकन्दराराऊ : अज्ञात वाहन की टक्कर से
September 21, 2026
मुरसान : सड़क हादसे में घायल वृद्ध
September 21, 2026
मुरसान : रेलवे ट्रैक पर मिला महिला
September 21, 2026
Weather
Hathras
2:33 am,
Sep 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










