Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जुलाई। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने देर रात्रि शहर का भ्रमण कर बारिश के बाद सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की गिनती कर कार्य की गुणवत्ता और व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम में शहर की स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने नालियों की नियमित सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी तथा बारिश के बाद तुरंत सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्वेता चौधरी ने स्पष्ट कहा कि नगर पालिका शहर की स्वच्छता को लेकर पूरी तरह गंभीर है और सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से रात्रिकालीन निरीक्षण जारी रखने और सफाई कार्यों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य बरसात के दौरान शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और जलभराव मुक्त बनाए रखना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों और सफाई कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करना होगा। नगर पालिका द्वारा लगातार किए जा रहे निरीक्षण और मॉनिटरिंग से शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page