Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जुलाई। जनपद के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दे दी है। यह व्यवस्था 20 जुलाई से प्रभावी होगी। जलेसर रोड स्टेशन पर पहली बार किसी एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित ठहराव होने जा रहा है, जिससे सहपऊ क्षेत्र सहित आसपास के करीब 175 ग्राम पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 15484 महानंदा एक्सप्रेस (दिल्ली से अलीपुरद्वार जंक्शन) सुबह 10:28 बजे जलेसर रोड स्टेशन पहुंचेगी, जबकि ट्रेन संख्या 15483 (अलीपुरद्वार जंक्शन से दिल्ली) शाम 4:55 बजे स्टेशन पर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का दो-दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अब बड़े स्टेशनों का रुख नहीं करना पड़ेगा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिओम चौधरी ने बताया कि उन्होंने इस ट्रेन के ठहराव के लिए सांसद राजकुमार चाहर के माध्यम से रेल मंत्रालय को मांग पत्र भेजा था। उनके साथ क्षेत्र पंचायत मकनपुर की बीडीसी सदस्य रजनी चौधरी, चौधरी मालती देवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर विराट चौधरी, चौधरी गुलाब सिंह महाविद्यालय के डायरेक्टर जितेंद्र चौधरी, ग्राम पंचायत मानिकपुर के प्रधान प्रतिनिधि प्रताप चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी मांग का समर्थन किया था। सांसद ने 28 अक्टूबर 2024 को रेल मंत्री को अनुशंसा पत्र भेजा था, जिसके बाद अब रेलवे ने ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी से पहले जलेसर रोड स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव होता था, जिन्हें कोविड काल में बंद कर दिया गया था। महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव भी उसी दौरान समाप्त हो गया था। अब इस सुविधा की बहाली से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को दिल्ली और पूर्वोत्तर भारत की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page