Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 18 जुलाई। थाना मुरसान क्षेत्र के गांव मगटई में एक किसान ने तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना मुरसान पुलिस से करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ओमप्रकाश कौशिक के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपने खेत पर एक व्यक्ति से मिलने गए थे। इसी दौरान गांव के ही एक परिवार के तीन लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उनके सिर पर डंडों से वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और शरीर पर कई स्थानों पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उन पर पुराने मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिन्हें आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। मुरसान पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page