हाथरस (मुरसान) 18 जुलाई। थाना मुरसान क्षेत्र के गांव नगला अनी में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने पांच लोगों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लोकेश उर्फ ललित कुमार, निवासी नगला अनी, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव का एक युवक उनके पास आया और उधार के पैसे मांगने लगा। लोकेश का कहना है कि उसने 700 रुपये के बदले पहले ही 900 रुपये वापस कर दिए थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने भाई को फोन कर मौके पर बुला लिया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने फोन पर अपने भाई से कहा कि वह साथियों के साथ आए और लोकेश को जिंदा न छोड़े। कुछ ही देर बाद आरोपी का भाई तीन अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। पीड़ित का आरोप है कि सभी के हाथों में तमंचे थे और आरोपियों ने उसकी ओर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि वह किसी तरह बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना मुरसान पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ चामुंडा देवी, चावड गेट हाथरस
September 7, 2026
Related Posts
Recent Posts
सोमवार दर्शन (07/09/26) श्री गोपेश्वर महादेव, बागला
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ चामुंडा देवी, चावड
September 7, 2026
मौत के बाद भी नहीं मिल रही
September 7, 2026
आठ लाख का दहेज देने के बाद
September 7, 2026
शादी में 10 लाख खर्च के बाद
September 7, 2026
बेटे-बहू पर माता-पिता से मारपीट का आरोप,
September 7, 2026
Weather
Hathras
10:04 am,
Sep 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











