Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 जुलाई। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिरधरपुर के ग्रामीण उपभोक्ता गांव में पिछले आठ दिनों से विद्युत परावर्तक विद्युत ट्रांसफार्मर के फुंककर खराब हो जाने से विद्युत आपूर्ति ठप्प पडी हुई है।विद्युत परावर्तक विद्युत  ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण भीषण गर्मी और अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।विद्युत  आपूर्ति नही मिल पाने के कारण गांव के विद्युत उपभोक्ता व गांव की महिलाएं,पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी भीषण गर्मी में काफी परेशान हो रहे हैं।ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने संबंधित विद्युत अधिकारियों,विशेषकर अल्हैपुर विद्युत उपकेन्द्र  के अवर अभियंता जूनियर अभियंता जे.ई.को गांव में बंद पडी विद्युत आपूर्ति की इस समस्या से भी अवगत करा दिया है और विद्युत उपभोक्ताओं के द्वारा अपने विद्युत संयोजन के विद्युत बकाया बिल भी जमा कर दिए हैं।इसके बावजूद अभी तक नया विद्युत परावर्तक विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है।विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर के नही बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सत्रह जुलाई को विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति के ठप्प हो जाने की वजह से भीषण गर्मी के मौसम में हो रही परेशानी को लेकर   अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए “बिजली विभाग हाय-हाय” के नारे लगाए।इस विरोध प्रदर्शन में महीपाल,अवधेश, भील सिंह,अशोक,नरेश,धीरेंद्र,मनीष,ओमवीर,सतपाल सिंह,अनोखेलाल,पप्पू सिंह,पटवारी सिंह,नीरज,सतीश,रामवती, विमलेश ,गुड्डी, कुसमा, अर्चना, धनवंती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।इस मामले में उपकेंद्र अल्हैपुर के अवर अभियंता जे.ई. पवन कसौधन से जानकारी ली गई।उन्होंने बताया कि नया विद्युत परावर्तक गांव में स्थापित कराए जाने के लिए विभाग से नया परावर्तक ट्रांसफार्मर मंगाया गया है और जल्द ही गांव में स्थापित कर आपूर्ति को बहाल करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page