सादाबाद 17 जुलाई। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से लोग आक्रोशित हैं। पुरानी भूमि विकास बैंक क्षेत्र के निवासियों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एक लाइनमैन पर फॉल्ट ठीक करने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। नागरिकों ने दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। मोहल्ला बंसीवाला के लोग बताते हैं कि क्षेत्र में बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति घंटों तक बंद रहती है। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिन और रात दोनों समय बिजली कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति, कूलर, पंखे और अन्य आवश्यक उपकरण बिजली पर ही निर्भर रहते हैं। बिजली न होने से पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है और दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित होते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि तार टूटने या बिजली का फॉल्ट होने पर उसे ठीक करने आने वाला विद्युत कर्मी बिना पैसे लिए काम नहीं करता। शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान समय पर नहीं किया जाता। लोगों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसी क्षेत्र के निवासी कहते हैं कि विभागीय अधिकारियों से आरोपित कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और टाउन-2 फीडर से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। अवर अभियंता अजय कुमार ने आश्वासन दिया है कि लाइनमैन के खिलाफ लगे आरोपों की जांच की जाएगी और आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी, डीएम
July 17, 2026
मुरसान : संपत्ति नाम कराने का दबाव,
July 17, 2026
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कार्यालय में
July 17, 2026
महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं का व्यापक
July 17, 2026
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब स्टॉक
July 17, 2026
सासनी पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर
July 17, 2026
माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म,
July 17, 2026
Weather
Hathras
9:46 pm,
Jul 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










