Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 जुलाई। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश संबंधी प्रॉस्पेक्टस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है तथा इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बी.पी.ई.एस.) तीन वर्षीय, बी.एससी. योग तीन वर्षीय, एम.एससी. योग दो वर्षीय, पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन एक वर्षीय तथा पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग (एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, इक्वेस्ट्रियन, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती एवं योग) एक वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी, हाथरस ने जनपद के इच्छुक खिलाड़ियों एवं अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 31 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sportsuniup.com पर ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं प्रॉस्पेक्टस वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही जिला सूचना अधिकारी, हाथरस से इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से इसे जनहित में निःशुल्क प्रकाशित करने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page