सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 जुलाई। थाना हसायन कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र गाँव नगला रति कलूपुरा के पास एक युवक को नामजदों के द्वारा रास्ता रोककर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।घटना के संबंध में प्रापर्टी डीलर की पत्नी ने पति के साथ की गई गाली गलौज मारपीट के प्रकरण में कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। आशी देवी पत्नी विजयपाल उर्फ कालू गांव सलेमपुर थाना हाथरस जंक्शन ने कोतवाली हसायन में कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए शिकायत करते अवगत कराया है कि मेरे पति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है।दिनांक दो जुलाई दिन आज सुबह करीब ग्यारह बजे मेरे पति अपने गांव सलेमपुर से नगला रत्ति से होते हुए प्रोपर्टी देखने के सिलसिले में हसायन जा रहे थे तो हसायन की तरफ से आ रही सफेद स्कोर्पियो गाडी न.यूपी तिरासी एएम चौबीस बत्तीस गाड़ी को बनवारीपुर का रहने वाला एक नामजद युवक चला रहा था।तभी नामजद युवक ने अपनी गाड़ी मेरे पति की गाड़ी के सामने लगा दी।मेरे पति ने नामजद युवक से गाड़ी का रास्ता रोकने का कारण पूछने के लिए अपनी गाडी से बाहर निकले।तो नामजद युवक ने अपनी गाडी से बाहर निकला और बाहर निकलते ही मेरे पति को मां बहन बेटी की गन्दी गन्दी गाली देने लगा।तभी गाड़ी से कस्बा हसायन के मोहल्ला जाटवान के साथ बनवारीपुर का रहने वाला दूसरा नामजद युवक के साथ कस्बा हसायन के मोहल्ला कोलियान खुर्द के रहने वाले नामजद एवं दो अज्ञात सहित छह लोग गाड़ी से उतरे और मेरे पति को मारना पीटना शुरू कर दिया और बोले कि तू बहुत बड़ा नेता हो गया है,रोज मेरे विरोधियों में बैठता है।तू हसायन में आना बंद कर दे नहीं तो किसी दिन तू हमारे हाथों से मारा जायेगा।मेरे पति ने इसका विरोध किया,तो बनवारीपुर के रहने वाले नामजद युवक ने अपनी आंटी से तमंचा निकालकर मेरे पति के ऊपर जान से मारने की नियत से तमंचे की बट से प्रहार किया।जिससे मेरे पति का सर फट गया।तभी राहगीरों के आने की वजह से उक्त नामजद लोग तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।इन सभी लोगो के द्वारा मेरे पति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ना दी है,एवं अवैध तमंचे से फायर किया है एवं जान से मारने की नियत से तमंचे से प्रहार किया।उक्त सभी व्यक्ति आपराधिक किस्म के व्यक्ति है।पीड़ित युवक की पत्नी ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए दबंग एवं आपराधिक किस्म के व्यक्तियों के विरुद्ध जान से मारने,शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने एवं तमंचे से फायर करने एवं मां बहन बेटी की भद्दी भद्दी गालियां देने एवं कस्बा हसायन की तरफ दिख जाने पर जान से मार देने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
आवास विकास कॉलोनी में दर्दनाक हादसा, दूध
July 16, 2026
बिसाना में सर्पदंश से साढ़े चार माह
July 16, 2026
हाथरस में कल 17 जुलाई को लगेगा
July 16, 2026
कुवरपुर बाईपास मोड़ पर युवक से मारपीट,
July 16, 2026
हाथरस में पैथोलॉजी लैब संचालक के यहां
July 16, 2026
कैलाश ढाबा फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई,
July 16, 2026
सिकन्दराराऊ : सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर
July 16, 2026
Weather
Hathras
11:20 pm,
Jul 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









