सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 जुलाई। थाना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव सलेमपुर में एक पैथोलॉजी लैब संचालक के यहां दवा लेने के लिए गई क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग स्थित एक गांव की किशोरी ने पैथोलॉजी लैब के संचालक पर एक दवा दिए जाने के दौरान दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली हाथरस जंक्शन में लिखित तहरीर देकर घटना में नामजद युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली हसायन क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग पर स्थित एक गाँव की पन्द्रह वर्षीय किशोरी ने थाना हाथरस जंक्शन कोतवाली में पन्द्रह जुलाई दिन बुधवार को पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए शिकायत की है कि वह तेरह जुलाई दिन सोमवार को वह सलेमपुर स्थित एक पैथोलॉजी लैब/क्लीनिक के संचालक के यहां पर दवा लेने गई थी।वहां पर लैब संचालक के द्वारा उसे बोतल लगाई गई।बोतल लगाए जाने के दौरान वह बेहोश हो गई।होश आने पर उसने खुद को बिना कपड़ों के पाया।किशोरी का आरोप है कि पैथोलॉजी लैब संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर गुरुवार सोलह जुलाई को पन्द्रह वर्षीय किशोरी को जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा।पुलिस पूरे प्रकरण को लेकर मामले की छानबीन कर जांच पडताल करने में जुटी हुई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
आवास विकास कॉलोनी में दर्दनाक हादसा, दूध
July 16, 2026
बिसाना में सर्पदंश से साढ़े चार माह
July 16, 2026
हाथरस में कल 17 जुलाई को लगेगा
July 16, 2026
कुवरपुर बाईपास मोड़ पर युवक से मारपीट,
July 16, 2026
हाथरस में पैथोलॉजी लैब संचालक के यहां
July 16, 2026
कैलाश ढाबा फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई,
July 16, 2026
सिकन्दराराऊ : सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर
July 16, 2026
Weather
Hathras
11:20 pm,
Jul 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









