Hamara Hathras

Latest News

sports Academy 2026 flex – 1

हाथरस 16 जुलाई । जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, राइडर बाइक, अपाचे, बुलेट, यामाहा सहित विभिन्न दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाने तथा दूसरे वाहनों के पंजीकरण नंबर का अवैध रूप से उपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, वैध नंबर प्लेट का ही उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page