Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 15 जुलाई। मंगलायतन विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी एवं जीवन विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सोनी सिंह द्वारा लिखित पुस्तक “Biotechnology-Driven Solutions for Achieving the SDGs” का भव्य विमोचन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। पुस्तक का विमोचन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.के. दशोरा, कुलसचिव कमांडर मनोज के. (सेवानिवृत्त), परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. आर.के. शर्मा, प्रो. अनुराग शाक्य तथा डॉ. लव मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने लेखिका डॉ. सोनी सिंह को पुस्तक के प्रकाशन पर शुभकामनाएं देते हुए इसे एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि बताया। कुलपति प्रो. पी.के. दशोरा ने कहा कि वर्तमान समय में सतत विकास (Sustainable Development) वैश्विक प्राथमिकता बन चुका है। ऐसे में जैव प्रौद्योगिकी आधारित वैज्ञानिक समाधान भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी उत्तर प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा वैज्ञानिक समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की दिशा में अनुसंधान को नई गति प्रदान करेगी। पुस्तक की लेखिका डॉ. सोनी सिंह ने बताया कि पुस्तक का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति में जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका को वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों तथा जैव प्रौद्योगिकी, जीवन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान एवं सतत विकास के क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक सिद्ध होगी। चित्र परिचय: मंगलायतन विश्वविद्यालय में डॉ. सोनी सिंह की पुस्तक “Biotechnology-Driven Solutions for Achieving the SDGs” का विमोचन करते कुलपति प्रो. पी.के. दशोरा, कुलसचिव कमांडर मनोज के. (सेवानिवृत्त), परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. आर.के. शर्मा, प्रो. अनुराग शाक्य एवं डॉ. लव मित्तल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page