Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी ने पड़ोस के युवक पर अपनी विवाहिता बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार मोहल्ले का रहने वाला हर्ष उसकी 23 वर्षीय शादीशुदा बहन को अपने साथ ले गया। आरोप है कि महिला घर से जाते समय करीब 40 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, चार सोने की चूड़ियां, सोने का हार, टीका, तीन सोने की अंगूठियां तथा चांदी की कदनी और पायल भी साथ ले गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि पड़ोसी नीरज और राधेलाल ने दोनों को एक साथ जाते हुए देखा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next News :-हाथरस में सर्पदंश के बढ़े मामले, 24 घंटे में 14 मरीज पहुंचे जिला अस्पताल, 32 एंटी वेनम शीशियों का हुआ उपयोग

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page