Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जुलाई। बरसात के मौसम में शहर और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद हाथरस की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने आज पांच नई पीटीओ (पावर टेक-ऑफ) पंप मशीनों का शुभारंभ किया। वाटर बॉक्स स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विधि-विधान से मशीनों का पूजन किया और ट्रैक्टरों के माध्यम से उन्हें हरी झंडी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि बरसात के दौरान शहरी एवं आसपास के क्षेत्रों में जलभराव तथा पोखरों और अन्य स्थानों पर जमा पानी की निकासी लंबे समय से चुनौती बनी हुई थी। अब नगर पालिका को पांच नई पीटीओ पंप मशीनें प्राप्त हुई हैं, जिनकी मदद से आवश्यकता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से जल निकासी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन मशीनों के संचालन से लोगों को जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और जल निकासी व्यवस्था पहले से अधिक प्रभावी होगी। इस अवसर पर मनोनीत सभासद विवेक गुप्ता, आशीष कौशिक, नीरज कुमार, ठेकेदार अनिल कुमार, जूनियर इंजीनियर विनीत चौधरी, प्रभु दयाल दिवाकर सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next News :-हाथरस में सर्पदंश के बढ़े मामले, 24 घंटे में 14 मरीज पहुंचे जिला अस्पताल, 32 एंटी वेनम शीशियों का हुआ उपयोग

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page