Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जुलाई। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने आज जलकल विभाग के टेक्निकल संघ के कर्मचारियों को नई वर्दी वितरित की। वाटर बॉक्स कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वर्दी प्राप्त कर कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जलकल विभाग के टेक्निकल संघ के कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष होने के नाते कर्मचारियों की आवश्यकताओं का ध्यान रखना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि जलकल विभाग का प्रत्येक कर्मचारी उनके परिवार का हिस्सा है और उन्हें समय-समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, ताकि वे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। कार्यक्रम में विनीत चौधरी, नीरज, गौरव चौधरी, जलकल विभाग टेक्निकल संघ के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, हिमांशु कौशिक, अनिल सहित विभाग के अनेक कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page